हरिद्वार। कहते हैं कि सच्ची सेवा वह है जो बिना किसी स्वार्थ के की जाए, और इसी सोच को साकार कर दिखाया है श्री प्रमोद राघव जी ने अपनी प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ‘निस्वार्थ कदम’ के माध्यम से। संस्था ने बैरागी कैम्प स्थित बंजारी वाला क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों में नारकीय जीवन जी रहे 13 अति-गरीब परिवारों को उनको आशियाना दिलाकर उनके जीवन में उजियारा भर दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान निस्वार्थ कदम के वरिष्ठ सदस्य रोहित वर्मा ने बताया कि संस्था का उदेश्य यह है कि यहाँ बैरागी कैंप में रहे लगभग 50 से भी अधिक परिवारों को अपना आशियाना दिलवाना है, और संस्था इस कार्य में पूर्ण से कार्यरत है। इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आनेकी-हेतमपुर (हरिद्वार) में बने पक्के फ्लैट्स की चाबियां सौंपी गई हैं। संस्था के सदस्य श्री रोहित वर्मा ने बताया कि आनेकी-हेतमपुर में बने ये फ्लैट 1BHK हैं, जिनमें एक कमरा, रसोई, लेट-बाथ और बालकनी है। सभी फ्लैटों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और विद्युत कनेक्शन एवं पानी की व्यवस्था भी संस्था के प्रयासों से कराई गई है। फ्लैट पाने वाले लोगों ने भावुक होते हुए कहा, साहब, पूरी जिंदगी झोपड़ी में काट दी। सोचा था इसी में मर जाएंगे। आज निस्वार्थ कदम वालों ने हमें मकान क्या, जीने की नई वजह दी है। निस्वार्थ कदम संस्था ने घोषणा की है कि अगले चरण में वह वे बैरागी कैंप के बचे हुए और परिवारों को चिन्हित कर आवास दिलाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। साथ ही इन 13 परिवारों के बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के रोजगार की जिम्मेदारी भी संस्था ने ली है।
