हरिद्वार। कनखल स्थित गौतम फार्म में ऊँ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, ओयम अध्यक्ष योगी रजनीश सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अर्चना शर्मा, योगाचार्य दीप्ति सिंह, योगाचार्य शिवम भारद्वाज, योगाचार्य ओश्विन शर्मा, योगाचार्य सेजल अरोड़ा, योगाचार्य गौरव सहित कई प्रमुख योगाचार्य उपस्थित रहे। योगी रजनीश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में डीपीएस रानीपुर, डीपीएस दौलतपुर, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, एंजल्स एकेडमी, धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मां आनंदमयी स्कूल रायवाला, संस्कृति स्कूल, दीक्षा राइजिंग पब्लिक स्कूल, ग्रेट मिशन स्कूल नैनीताल सहित विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा मेरठ, सहारनपुर, ऋषिकेश, रुड़की और लक्सर जैसे क्षेत्रों से भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक (सोलो, पेयर व ग्रुप) और सूर्य नमस्कार में आयोजित की गई। इसमें 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।निर्णायक मंडल द्वारा 12-16 वर्ष बालिका वर्ग में यशस्वी शर्मा (डीपीएस रानीपुर), वेदिका (धूम सिंह मेमोरियल) और ऋषिका को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान किया गया। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ उपहार दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और ऐसे आयोजन समाज को निरोग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में योगी रजनीश ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
