उत्तराखंड। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों ने इस बार पूरे प्रदेश में उत्साह और प्रेरणा की नई लहर पैदा कर दी है। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है इस कहावत को उत्तराखंड के छात्रों ने सच कर दिखाया है। बागेश्वर निवासी गीतिका पंत और उधमसिंह नगर निवासी सुशीला मेहंदीरत्ता ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर 98% अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर देवभूमि का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं ऋषिकेश के आर्यन जाटव ने 97.8% अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। आर्यन की सफलता इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने असफलताओं से सीख लेकर जबरदस्त वापसी की। उनकी कमबैक स्टोरी युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है। वहीं हरिद्वार निवासी वंशिका ने भी 97% अंक लाकर टॉप 4 में जगह बनाई है। इन प्रतिभाशाली छात्रों की उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
