हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों पर जिला पूर्ति विभाग ने गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रावली महदूद क्षेत्र में छापेमारी के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से 10 घरेलू सिलेंडर और एक वाहन जब्त किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त वाहन को थाना सिडकुल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गैस की कालाबाजारी, घटतौली और अवैध भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, अरुण सैनी और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
