देहरादून। देहरादून के डालनवाला इलाके में तेज रफ्तार इनोवा कार ने शुक्रवार की रात जमकर कहर बरपाया। बेकाबू वाहन ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में स्कूटी और बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान रोहित फिलिप्स की मौत हो गई, जिससे माहौल और भी गमगीन हो गया। तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इतना ही नहीं, कार एक घर के गेट को तोड़ते हुए सीधे परिसर में जा घुसी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक गुनीत सिंह को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
