ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर, जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से सीधे जनता की सुनेगे समस्याएं ।
देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5 बजे पर गाजीवाली हेलीपैड पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री।
इसके बाद श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र के आर्यनगर में आयोजित मुख्य सेवक जन चौपाल कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।
जन चौपाल में क्षेत्रीय विकास, जन समस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा भी प्रस्तावित।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए।
शाम 6 बजकर 30 मिनट पर हरिद्वार दौरा समाप्त कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के लिए होंगे रवाना।
