हरिद्वार। भाजयुमो के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्षों का वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने फूल मालाएं पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने बधाई देते हुए मिशन—2027 में जुटने को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम करते हुए लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है।
मंगलवार को वेद मंदिर आश्रम में भोगपुरी पंचपुरी मंडल, जमालपुर कलां मंडल, आदर्श टिहरी नगर मंडल, लालढांग मंडल के युवा मोर्चा के सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष पहुंचे। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में सभी का भव्य स्वागत हुआ।
भोगपुर पंचपुरी के युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष के मनीष चौहान, किसान मोर्चा के नरेश कुमार, महिला मोर्चा की गुडडी कश्यप, किसान मोर्चा के प्रमोद कुमार सैनी, ओबीसी मोर्चा के संदीप राठौर, अल्पसंख्यक मोर्चा के मुकर्रम अली, जमालपुर कलां मंडल के युवा मोर्चा के पंकज यादव, किसान मोर्चा के दीपचंद, किसान मोर्चा के प्रमोद चौहान, ओबीसी मोर्चा के नवीन कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के कलीम अंसारी का स्वागत हुआ।
आदर्श टिहरी नगर के युवा मोर्चा के दीपक रावत, किसान मोर्चा के मुकेश कुमार, महिला मोर्चा के अंजू देवी संधानिया, किसान मोर्चा के प्रवीण सैनी, ओबीसी मोर्चा के सुरेंद्र पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के मेहरान अंसारी शामिल हुए।
लालढांग मंडल में युवा मोर्चा के शशीपाल सिंह, किसान मोर्चा के मनोज कुमार, महिला मोर्चा के अनिता तडियाल, किसान मोर्चा के चंद्रवीर सिंह, ओबीसी मोर्चा के मुकेश सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के मुमताज अली के साथ समर्थकों का स्वागत हुआ।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील चौहान, राकेश सैनी, विक्रम सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, नीतीश चौधरी, सत्यकुमार चौधरी, बृजमोहन पोखरियाल, सोहनवीर पाल, ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, पंकज चेयरमैन, विशेष चौहान, अभि यादव, ध्रुव चौहान, ऋषभ यादव, अनंत यादव, मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, रामपाल प्रधान, सरवन कुमार, शादाब आलम, आशीष पाल, प्रीतम सैनी, रोहित, सीमा चौहान, अंजू देवी, शमीमा, संगीता, बीना सैनी, सचिन चौहान आदि शामिल हुए।
