हरिद्वार, 7 फरवरी। गार्डन व्यू होटल के स्टाफ द्वारा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व होटल के जनरल मैनेजर पीयूष भसीन एवं अनमोल मित्तल ने किया।
अभियान के दौरान होटल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। सभी स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कूड़ा-कचरा एकत्र किया और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर पीयूष भसीन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह समाज की सकारात्मक छवि भी प्रस्तुत करता है।
अनमोल मित्तल ने सभी कर्मचारियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से टीम भावना मजबूत होती है और समाज में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है।
गार्डन व्यू होटल प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
