बिग ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार
हरिद्वार के बैरागी कैंप इलाके में हड़कंप, प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग।
कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप लिया, पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी।
धुएं के काले गुबार से आसमान ढका, कई किलोमीटर दूर तक दिखा असर।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, ऑपरेशन जारी।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा, राहत-बचाव में जुटी टीमें।
आग की तीव्रता इतनी ज्यादा कि कई घंटे बाद भी काबू पाना मुश्किल।
सुरक्षा के लिहाज से आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाकों को कराया गया खाली।
फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं, नुकसान का आंकलन किया जा रहा।
आग लगने की वजह अभी साफ नहीं, जांच में जुटा प्रशासन।
