हरिद्वार। राज्यमंत्री सुनील सैनी ने बताया गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी किसानो के हित में ऐतिहासिक फैसला है। जनप्रतिनिधि एवं किसान भाई मुख्यमंत्री आवास पर गए और मुख्यमंत्री से गन्ने के मूल्य बढ़ोतरी के लिए निवेदन किया, तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी कर दी। किसान पुत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे किसानों के सच्चे हितैषी हैं। गन्ना मूल्य में ₹35 की बढ़ोतरी अब गन्ना मूल्य हुआ ₹405 प्रति क्विंटल यह निर्णय किसानों की मेहनत को सम्मान देने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
उत्तराखंड का किसान आज गर्व महसूस कर रहा है।
सुनील सैनी ने यह भी बताया समस्त कृषक जिनके पास कृषि योग्य भूमि है तथा अन्य किसी स्तर से कोई सरकारी पेंशन न पा रहें हो ऐसे पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹6000 प्रति वर्ष की धनराशि ₹2000 की तीन समान किश्तों में डीबीटी के माध्यम से स्थानान्तरित किया जा रहा है। जिससे कृषक समय से खाद एवं बीज क्रय कर पायेगें तथा उन्हें साहूकारों अथवा अन्य हेतु निर्भर नहीं रहना होगा। सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना के बारे में बताया मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना का उद्देश्य उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।
