
हरिद्वार। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद आखिरकार भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें 42 पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप गई है। हरिद्वार जिले से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है। वही आदित्य चौहान को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंप गई है जिले के पूर्व महामंत्री विकास तिवारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी से नवाजा है।