हरिद्वार। ज्वालापुर पीठ बाजार में श्री गणपति महोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शुक्रवार शाम उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ओर हरिद्वार से सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ओर रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने शिरकत की। इस अवसर पर सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा की गणपति जी सभी का दुःख हरने वाले है, उनकी पूजा फल दायक है। विधायक मदन कौशिक ओर आदेश चौहान ने भी श्री गणपति जी की महिमा का वर्णन किया। महोत्सव समिति के संजय वर्मा, सविंद्र, अवनीश प्रेमी, कोशल. बिजेंद्र, श्यामलाल, मोना, अविरल, आराध्य, पंकज, सुमित, राधे, तरुण मयंक, भूषण, नंदु ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और अंकुर पालीवाल समेत कई नेता मौजूद रहे।
