हरिद्वार, 21 मार्च। ईद उल फितर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोजेदारों को फूल माला पहनाकर बधाई दी। सुभाषनगर स्थित ईदगाह के बाहर कार्यकर्ताओं ने नमाजियों का स्वागत पुष्पवर्षा से किया और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर, पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि ईद भाईचारे का त्यौहार है और सभी गिले शिकवे मिटाकर लोग आपस में गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं। पर्व, त्यौहार लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं। डा. संजय पालीवाल और महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों, वर्गों का सम्मान करती है। ईद खुशियों के पैगाम का पर्व है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, मकबूल कुरेशी ने कहा कि भारत पूरे विश्व को शांति का संदेश देता है। यहां सभी एक दूसरे के साथ मिलजुलकर रहते हैं। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, राजबीर सिंह चौहान, राजीव चौधरी, पूनम भगत, मुरली मनोहर, वरुण बालियान, पार्षद सुनील कुमार, अरशद ख्वाजा, अशोक धींगान, सुंदर सिंह मनवाल, वसीम सलमानी, अंकित चौहान, विकास चंद्रा, शाहनवाज कुरैशी, जितेंद्र चौधरी, दिनेश पुंडीर, विभाष मिश्रा, विकास चंद्रा, जतिन हांडा, संजय सैनी, जगदीप असवाल, संदीप गौड़, मुनव्वर त्यागी, नासिर गौड, हाजी शहाबुद्दीन, दिनेश दूबे, मनोज सैनी, तेलूराम प्रधान, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
