निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हैलीपैड क्षेत्र में लाइटिंग पोल्स पर राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाएँ तथा हैली लैंडिंग से संबंधित सभी सुरक्षात्मक व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण की जाएँ। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं बैकअप प्लान का गहन परीक्षण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता (विद्युत) को दिए।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सेफ हाउस, वीवीआईपी ठहरने के स्थान, कार्यक्रम स्थल, यात्रा मार्ग, अस्थायी चिकित्सालय, तथा एनआईसी कक्ष का भी विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित सभी व्यक्तियों का सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षात्मक एवं व्यवस्थागत दृष्टि से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) फिंचाराम चौहान, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, रजिस्ट्रार निर्विकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
