29 सितम्बर को थाना दयाल एंक्लेव निवासी सुमित की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना पर थाना कनखल में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल रविन्द्र शाह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।
लगातार दबिश और सुरागों के आधार पर पुलिस ने 1 अक्टूबर को तीनों फरार आरोपियों को बैरागी कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे तथा पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जमालपुर कलां निवासी सावन पुत्र हरिसिंह, निशांत पुत्र गोविंद निवासी लाल मंदिर और कृष्णा पुत्र तेजपाल निवासी लाल मंदिर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रिवॉल्वर, 4 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
