हरिद्वार, 3 नवंबर। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 59 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 29 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में मुख्य रूप से अतिक्रमण, राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, सड़क व सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, मुख्य क्रीड़ा अधिकारी शैफाली गुरांग, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (से.नि.) डॉ. सरिता पंवार, तथा अपर परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
