हरिद्वार, 18 नवम्बर। जनपद हरिद्वार अब बहुत जल्द मॉडल जनपद बनने की ओर अग्रसर होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित में संबंधित अधिकारियों की बैठक में कहा कि हरिद्वार उत्तराखंड का प्रवेश द्वार है, इसलिए धर्मनगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ और मॉडल जनपद बनाने की योजना तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की सभी अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरकर साफ सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए जनपद को साफ स्वच्छ और मॉडल बनाना है। जिला कार्यालय सभागार में नगर निगम, उपजिलाधिकारियों, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों, नगर पंचायत एनएच , लोनिवी एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी प्रवेश द्वार का सौंदर्य करण करने के साथ-साथ प्रवेश द्वारों पर फुलवारी और पौधारोपण किया जाए इसके लिए जितनी भी धनराशि की आवश्यकता है उसके लिए प्रस्ताव तत्काल बना दिया जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए की इसके लिए कल ही सभी अधिकारी बैठक कर बेहतर कार्य योजना बनाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़कों की निरंतर सफाई व्यवस्था और पेचवर्क किए जाने हैं जो तत्काल हो जाने चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की लक्ष्य होना चाहिए की हरिद्वार जनपद को मॉडल जनपद बनाना है।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, अपर कुंभ मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, मुख्य नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी ,एनएच, पीडब्ल्यूडी,एवं नगर निगम, नगर पालिका,जिला पंचायत के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
