उक्त मामले का खुलासा करते हुए SSP प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग चोरी की बाइकें मुरादाबाद होते हुए जंगल रास्तों से नेपाल पहुंचाता था, जहां इन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था। बरामद मोटरसाइकिलें भी नेपाल ले जाई जा रही थीं।
आरोपियों की निशानदेही पर ज्वालापुर स्थित एक खंडहरनुमा भवन से 8 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें व स्कूटी बरामद हुईं। इनमें रानीपुर, ज्वालापुर और सिडकुल क्षेत्र से चोरी हुई गाड़ियां शामिल हैं। गैंग द्वारा नेपाल बॉर्डर पर छिपाई गई दो बुलेट मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।
