हरिद्वार, 25 मार्च। SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद हरिद्वार पुलिस ने गोकशी और पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में जिलेभर के आरोपियों की पूरी कुंडली खंगाली जा चुकी है। उक्त जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने बताया कि 11 थानों में 57 गैंग चिन्हित किए गए हैं और 162 आरोपी पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस ने जिले के 11 कोतवाली और थानों से डेटा जुटाकर 57 गैंग के 162 आरोपियों को चिन्हित किया है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 67 पर गुंडा एक्ट और होगी ‘जिला बदर’ की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 67 आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस इन्हें जिले से बाहर करने (जिला बदर) की तैयारी में है। आदतन गोकशी या पशु क्रूरता करने वालों को भारी भरकम रकम से पाबंद किया जाएगा। अगर किसी ने नियम तोड़ा तो उसकी जमा राशि सीधे जब्त होगी। SSP ने दो टूक कहा है कि गोकशी और पशु क्रूरता में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई आने वाले समय में एक मिसाल बनेगी।
