हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का होली मिलन कार्यक्रम विराट हास्य कवि सम्मेलन चंद्राचार्य चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम में हास्य कवियों सीमा वैष्णव डोबल, जितेंद्र प्रीतम, गुड्डू शादीशुदा, विजय चौबे, मंजू शाक्य ने अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेन्द्र भटेजा ने कहा कि सभी त्यौहार मिलजुलकर मनाएं। होली एक ऐसा पर्व है जिसमें सभी गिले शिकवे भुलाकर एकजुट होने का संदेश देता है। मिलावटी और नकली रंगों से बचकर रहें। विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और हर उम्र के लोग इसे बहुत उल्लास से मनाते हैं। व्यस्तम भरे जीवन के बीच इस प्रकार के कार्यक्रम में लोग एक दूसरे से मिलते हैं। कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने कहा कि एसोसिएशन प्रतिवर्ष होली, दिवाली, जन्माष्टमी आदि का कार्यक्रम धूमधाम से मनाता है। होली के दौरान सावधानियां भी बरतनी चाहिए। इस अवसर पर जीएसटी संयुक्त आयुक्त संजीव सोलंकी, फूड सेफ्टी आयुक्त आरएस रावत, दिलीप जैन, आशीष भार्गव, राकेश शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, उज्ज्वल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणि, रजनीकांत शुक्ला, रुपेश गोयल, अतुल गोयल, शलभ गोयल, तरुण भाटिया, संदीप वैष्णव, अंशुल गोयल, अभितेश गुप्ता, संजय बजाज, कैलाश, मनास गोयल, संजय अरोड़ा, अभिषेक बाटला, प्रमोद तनेजा, अंकित बंसल, इंद्रजीत, राजीव चड्ढा, प्रवीण गाबा, कमलकांत चावला, राजबीर मंगल, ललित शर्मा, दीपक गोयल, संजीव बब्बर, प्रभाष कंसल, तुषार गाबा, ऋषिलाल, शशि मनचंदा, कमल अरोड़ा, निखिल गोयल आदि उपस्थित थे।
