हरिद्वार, 22 फरवरी। संत निरंकारी मिशन के ने चलाया स्वच्छता अभियान। स्वछता अभियान में सम्मिलित हुए राज्य मंत्री सुनील सैनी। सुनील सैनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को दो कदम आगे बढ़ाते हुए संत निरंकारी मिशन संस्था के सभी सेवकों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण भक्ति केवल शब्दों से नही कार्यों में प्रकट होती है। सुनील सैनी ने कहा स्वच्छता मानव सभ्यता की जीवनरेखा है स्वच्छता से केवल पर्यावरण ही नहीं, समाज का सामूहिक स्वास्थ्य और संतुलन भी सुदृढ़ होता है। इसी विचार को साकार रूप देते हुए प्राकृतिक की निस्वार्थ भाव से स्वच्छता एवं संरक्षण का व्यापक अभियान आज जन-जन के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि जागरूकता, जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता का सशक्त संदेश है।
‘स्वच्छ अभियान का भव्य एवं प्रेरणास्पद आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में हरिद्वार के हजारों निरंकारी सेवादारों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में फैली गंदगी को एकत्र कर निस्तारण किया तथा श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। सुनील सैनी ने यह भी कहा संत निरंकारी मिशन समय-समय पर समाजोपयोगी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विविध परियोजनाओं में सक्रिय योगदान देता रहा है। ‘वननेस वन’ अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास मानवता और प्रकृति के मध्य सामंजस्य स्थापित करने की एक सशक्त एवं प्रेरक पहल हैं। स्वच्छता अभियान में केवल कुमार भाटिया, सुरेश कुमार कनौजिया, संजय कुमार, अंशु कुमार, हर्ष सैनी आदि उपस्थित रहे।
