हरिद्वार, 13 मार्च। उत्तराखंड लेखपाल संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक भगवानपुर स्थित सभागार में संपन्न हुई, जिसमें जिला कार्यकारी पर विचार विमर्श किया गया। लेखपाल संघ से जुड़े समस्त लेखपालों ने सर्वसम्मति से जिला हरिद्वार की कार्यकारिणी पर विचार विमर्श करते हुए सुंदर तोमर को हरिद्वार का जिला अध्यक्ष और मनीष गुप्ता को जिला महामंत्री निर्वाचित कर लिया। लेखपाल संघ के जिला उपाध्यक्ष के रूप में मोहित कुमार और दाउद अली को निर्वाचित किया गया। संघ के संगठन महामंत्री के रूप में विनीत कुमार और कोषाध्यक्ष के रूप में मनोहर लाल गुप्ता का चयन किया गया जबकि कुमारी नेहा को संघ के ऑडिटर पद पर नियुक्त किया गया लेखपाल संघ के समस्त लेखपालों ने हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी को बधाई दी है।
