हरिद्वार, 22 फरवरी। यात्री बाहुल्य क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क नहीं बनने से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में स्थानीय विधायक मदन कौशिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। अपर रोड पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि सीवर लाइन का कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। सड़क खोदकर छोड़ दी जा रही है। कहीं पर सीवर डालने के बाद ऊपर से पत्थर बिछाकर छोड़ा जा रहा है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक को जनता की परेशानियां नहीं दिखती।
तरुण व्यास ने कहा कि पूरे हरिद्वार में गड्ढे हो रहे हैं। सीवर के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। स्थानीय विधायक सिर्फ दुकानों के उद्घाटनों में व्यस्त हैं। लोग किस परेशानी में है उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। शुभम जोशी ने कहा कि पत्थरों पर चलकर लोग चोटिल हो रहे हैं। एक होटल में करंट भी फैल गया था। व्यापारी को पांच दिन अपना होटल बंद रखना पड़ा। जल्द से जल्द सड़क के गड्ढे भरे जाएं। कांवड़ियों को भी पत्थरों पर चलना पड़ा। इस अवसर पर जतिन हांडा, अनिल ठाकुर, आशु भारद्वाज, रवि बाबू शर्मा, रितेश कुमार, बन्नी ठाकुर, आशु श्रीवास्तव, अखिल त्यागी आदि उपस्थित थे।
