हरिद्वार। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविश भटीजा के द्वारा रक्तदान शिवर ब्लड बैंक हरिद्वार में लगाया गया जिसमें 64 लोगों की भागीदारी रही 51 लोगों ने रक्तदान किया । इस अवसर पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल व प्रदीप चौधरी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। इससे न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि रक्तदाता को भी स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें और इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर अंजु मिश्रा जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस व रविश भटीजा ने कहा की रक्त दान करने से किसी प्रकार की शरीर में कोई कमी नही आती रक्त दान करना स्वास्थ के लिए अच्छा रहता है और खुशी मिलती है की हम किसी के काम आए । नलिनी दीक्षित ने कहा कि रक्त दान महा दान है रक्त दान करने से किसी के प्राणों की रक्षा होती है। इस अवसर पर डॉ रविंद्र चौहान जी ने कहा रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमी नही आती ,बीपी ,हीमोग्लोबिन ,मलेरिया ,एचआईवी , हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी .वी.डी.आर.एल की जांच होती है , नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है , रक्तचाप सामान्य रहता है ,कैंसर जैसे घातक रोग के होने का खतरा कम रहता है, हृदय घाट की संभावना में 90% की कमी रहती है ,नए ब्लड सेल बनते हैं लिवर स्वस्थ रहता है , रक्त में कोलेस्ट्रॉल का लेवल काम होता है जो कि अच्छे स्वास्थ्य में सहायक सिद्ध होता है। रक्तदान करने वालों में रवीश भटीजा , सुमित दुग्गल , पंकज कोरी,रोहित कुमार, रवि कुमार , रजत जैन, हेमंत भाटिया, कमल पाहवा, विश्रांत शर्मा , हितेश भटीजा , जावेद अली,तरुण राजपूत, पिंकी कुमार , मनोज जाटव , हरि, आशुतोष, नागेश तोमर, कुलदीप सिंह, नमन अग्रवाल,सुमित अहूजा, हृदेश गौड़,मनीष धीमान, अजय सिंह हिमांशु ठाकुर, मनोज आनंद,अनुराग गिरी,राहुल सैनी,गर्वित सूरी,राजेश अरोड़ा,रोहित कुमार, रिपुल, निशांत यादव,शिव कुमार,ऋषि कुमार,मयंक,जसप्रीत सिंह,विकास कुमार, मनोज,कमलेश डबराल,अमित दुग्गल, जोगिंदर राठौर, रितिक, ओम प्रकाश डोबरियाल, यश हांडे, उदय गुप्ता,प्रवीण सिंह, आकाश डोगरा,शुभम अग्रवाल ने रक्त दान किया। इस बार हमारे कुछ रक्तदाता वीर किन ही कारणों से रक्त दान नही कर पाए इसमें राहुल चौहान,अंकित महेश्वरी, दीप सिंह, विकास गेरा, चंद्रकांत कोठारी, आशीष कुमार, सुमित ठाकुर , रवि किशन, दिनेश पुंडीर, अनीश अरोड़ा ,दीपक कपूर बी .पी हाई ,हीमोग्लोबीन के कम व कोई मेडिसिन खाने के कारण रक्तदान नहीं कर पाए । इस अवसर पर रक्त बैंक के सहयोगी अमित कुमार, हरीश सेमवाल, रैना नैयर, सतीश ठाकुर, बेबी उपस्थिति रहे ।
