
हरिद्वार। श्री कृष्णा नगर रामलीला कमेटी (रजि०) की रामलीला के छठे दिन प्रजा बिछोह, राजा गुह मिलन व केवट लीला का दृश्य दिखाया गया। राम लक्ष्मण सीता मंत्री सुमंत के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। इस दौरान प्रजा भी उनके पीछे चल देती है। राम लक्ष्मण सीता के साथ प्रजा को बीच राह छोड़कर चुपचाप आगे बढ़ते है। वन में उनकी भेंट राजा गुह से होती है। जो उन्हें नदी तक ले जाते हैं। वहां पर राम लक्ष्मण सीता केवट से मिलते हैं और नदी पार करवाने का आग्रह करते हैं। केवट कहते हैं आपके पैर छूने से पत्थर नारी बन गई तो मेरी नाव का क्या होगा। राम लक्ष्मण केवट को भरोसा दिलाते हैं कि उनकी नाव सुरक्षित रहेगी। तब केवट उन्हें ले जाने के लिए तैयार होते हैं। राम की भूमिका देव शर्मा, लक्ष्मण ज्योतिर्मय शर्मा, सीता अमन गेरा, केवट भोला सहगल, सुमंत कृष्णा शर्मा, राजा गुह की भूमिका माधव और अंकुर शर्मा, पार्थ, कुश, जतिन, संजीव, श्रीराम ने भी रामलीला में अन्य भूमिकाएं निभाई।