देहरादून। मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सुनील सैनी ने कहा होली रंगों का त्योहार है, होली का त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है हम सभी को रंगरहित होली और फूलों की होली माननी चाहिए साथ ही साथ
सभी प्रदेशवासियों को होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री आवास में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं आम जनता ने पहुंचकर होली के त्यौहार को मनाया खुशियों से और उल्लास के साथ मनाया मुख्यमंत्री जी ने सभी को बधाई दी।
वहीं कुंती नमन कॉलेज में बड़ी धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। होली पर्व पर निदेशक पारस सैनी ने सभी छात्र-छात्राओं को होली की बधाई दी और रंगरहित होली मनाने का एक संदेश दिया। छात्रा छात्राओं को बताया कि फूलों की होली खेलनी चाहिए, सभी छात्र-छात्राओं ने हर्ष उल्लास के साथ होली को मनाया। छात्र छात्राओ ने म्यूजिकल चेयर, रंगोली अनेको कार्यक्रम मैं प्रतिभाग किया। होली पर्व में प्राचार्य ऋषिका चौहान, निदेशक आर के जोशी, राघवी सैनी, अलका सैनी, नरेंद्र कुमार, पारुल गोदवाल, नेहा त्यागी, प्रिंस कुमार, प्रियंका कश्यप, सुगंधा सैनी, मेघा, विशाखा, रिचा पाल, जूही, डॉ दीपिका, पलक गुप्ता, हिमांशु, रोहित सैनी, मंजू, रसिका पायाल, रश्मि पटेल, योगेश कुमार, नरेंद्र भंडारी, अंशिका जगता आदि सम्मिलित रहे
