हरिद्वार, 11 नवंबर।हरिद्वार आगमन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ डैम कोठी पर पहाड़ी टोपी पहना कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सुनील सैनी ने कहा की युवा मोर्चा से लेकर केंद्रीय मंत्री तक आज भी धर्मेंद्र प्रधान का व्यवहार कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही सरल और प्रेम भाव वाला है। धर्मेंद्र प्रधान बिहार की राजनीति और सामाजिक समीकरणों को बखूबी जानते हैं और उनके नेतृत्व में एनडीए प्रचंड जीत हासिल करेगा। हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत के सूत्रधार वे ही थे।
