देहरादून, 22 फरवरी। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा विधायक उमेश काउ को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधायक कानून से ऊपर नहीं है इस तरह की उन्होंने गुंडागंदी मचाई है उन्हें सजा मिलनी हीं चाहिए। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया घटना को 24 घंटे हो गए लेकिन अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा यह विधायक उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश की कार्बन कॉपी बनाने पर लगे लेकिन अगर इन्हें सीधा किया गया तो तभी कानून की हद में आ पाएंगे। उन्होंने कहा इसी तरह प्रणव चैंपियन ने कई दिन तक उधम मचाया था परंतु जब कानून हद में आया तो तब उनके होश ठिकाने लगे।
