हरिद्वार। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के अपने 126वें एपिसोड के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया।
रानीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 68 राज विहार, जगजीतपुर कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया कि यह पहल केवल अपनी बात कहने के लिए नहीं है, बल्कि इस देश के लोगों से जुड़ने का एक प्रयास भी है। एपिसोड के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्र को संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष अनुज त्यागी , बूथ अध्यक्ष विजेंद्र पुंडीर, अवधेश झा,प्रदीप सैनी, राजकुमार सिंह,राजू जोशी, संजीव मुखिया , गोपाल सिंह, अशोक कुमार दिवाकर, अमन पुंडीर,कमल मिश्रा उपस्थित रहे।
