हरिद्वार। श्री कृष्णा नगर रामलीला कमेटी द्वारा दशहरा महोत्सव रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया। दशहरा देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। खचाखच भरे मैदान में राम द्वारा रावण का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व राम रावण युद्ध हुआ। जिसमें राम लक्ष्मण की सेना में शामिल सुग्रीव, हनुमान, अंगद, नल नील, विभीषण और वानरों ने रावण की सेना पर विजय प्राप्त की और राम ने दस सर वाले रावण का वध कर सीता को प्राप्त किया। तत्पश्चात विभीषण को लंका का राजा घोषित किया जाता है। आज शनिवार को राम, लक्ष्मण, सीता का अयोध्या में वापसी का मंचन होगा। शोभायात्रा पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कनखल स्थित निवास से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान आयेगी। जहां राम का राज्याभिषेक होगा।
