कार्यक्रम में भूमि विवाद, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल, विद्युत तथा राजस्व से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से सुनिश्चित किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण तत्परता से कर आवेदनकर्ताओं से दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, मुख्य क्रीड़ा अधिकारी शैफाली गुरांग, डीएसओ तेजबल सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, अपर निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
