हरिद्वार, 3 फरवरी। हरिद्वार में एक व्यक्ति भरत पंजावनी ने 29 जनवरी को हाथ मे प्लास्टर लगाकर पुलिस पर झूठा आरोप लगाया कि 27 जनवरी को रोडिबेल पुलिस चौकी हरिद्वार में पुलिस ने उसके साथ मारपीट की ओर हाथ तोड़ा। पर कहानी में ट्विस्ट ज़ब आया तब 28 जनवरी को भरत पंजावनी नगर कोतवाली के सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एकदम सही सलामत चलते फिरते नजर आ रहे हैं उसके हाथ मे कोई चोट नही है। भरत पंजावनी ने पुलिस पर झूठे आरोप लगाए जिससे कि समाज मे पुलिस के प्रति नफरत फैले ओर पुलिस की छवि खराब हो और पुलिस के विरुद्ध शोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया, जबकि भरत पंजावनी अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात पर वारदात करता जा रहा है।



हाल ही में दो माह के अंदर भरत पंजावनी पर शांति भंग के दो मुक़दमे ओर मारपीट गाली गलौच जान से मारने की धमकी वाहन में नुकसान पहुचाने चालक से जबरन पैसे मांगने के मुकदमे दर्ज हुए हैं। दो माह के अंदर ही भरत पंजावनी पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं भारत पंजवानी द्वारा किए गए अपराधिक कृत्योँ से सम्बंधित समस्त साक्ष्य सुरक्षित उपलब्ध है व भारत पंजवानी द्वारा पुलिस के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर समाज में पुलिस के खिलाफ रोष पैदा किया जा रहा है। पुलिस पर झूठे आरोप लगाने के सम्बंध एडवोकेट मयंक त्यागी ने भरत पंजावनी को कानूनी नोटिस भेजकर 7 दिन के अंदर संतोषजनक जवाब मांगा है अगर संतोषजनक जवाब नही मिला तो हरिद्वार न्यायालय में भरत पंजावनी पर सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा
