डीएम ने निर्देश दिए कि सभी नगर निकाय आवारा कुत्तों, बंदरों और गौवंश की समस्या के समाधान हेतु ठोस कार्यवाही करें। आवारा गौवंश को गौशालाओं में पहुँचाया जाए और कुत्तों का बंध्याकरण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्रों में दिन में दो बार सफाई सुनिश्चित की जाए तथा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण नियमित रूप से हो। गंदगी फैलाने या सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। डीएम ने पॉलीथिन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय पहुँचने से पहले फील्ड में सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और सभी कूड़ा वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निकाय अपने आय स्रोत बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं और पालिका की दुकानों के किराए बाजार दर के अनुरूप किए जाएँ। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, नगर आयुक्त आर.के. तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
