कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजक मंडल को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समय में पूर्ण कर ली जाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक कला, संस्कृति, पारंपरिक लोक गीत और नृत्य को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता, महिला रंगोली प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिता जैसे आकर्षक कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि रजत जयंती उत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला जनपद भर में 2 नवम्बर से 9 नवम्बर तक जारी रहेगी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट कुशम चौहान, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सचिन कुमार उपस्थित रहे।
