ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार,कनखल
स्कूटी सवारों की हाथियों के साथ शरारत से बड़ा खतरा, जंगली हाथी के साथ स्कूटी सवार की लापरवाही वायरल।
कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में शांत स्वभाव से गुजर रहे जंगली हाथी को युवक ने स्कूटी से जानबूझकर छेड़ा।
वीडियो में साफ दिखा पीछे से टक्कर जैसी हरकत के बाद हाथी ने युवक की ओर पलटकर हमला करने का किया प्रयास।
संयोग से युवक को कोई चोट नहीं आई, लेकिन हालात कुछ सेकंड में जानलेवा बन सकते थे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों की मौजूदगी के बीच ऐसी शरारत गंभीर खतरे को न्योता।
वन विभाग की चेतावनी वन्यजीवों के साथ मज़ाक नहीं, एक गलती पड़ सकती है भारी।
रील और शरारत के चक्कर में जान जोखिम में डालना खुदकुशी से कम नहीं।
