हरिद्वार। अस्मिता एथलीट मीट जमदगनी पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में मुख्य अतिथि डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और जेवलिंग थ्रो इंटरनेशनल चैंपियन नीरज चोपड़ा, गोल्ड मेडलिस्ट ओलंपिक गेम्स के कोच नसीम अहमद (कोच) को आमंत्रित किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 एवं अंडर 16 बालिका वर्ग में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। डॉ मनु शिवपुरी द्वारा विजेता बालिकाओं को मेडल व प्रमाण पत्र के साथ अपनी और से पुरस्कार भी प्रदान किए गए। डॉ मनु शिवपुरी ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा हमें जीवन जीने हेतु मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ओर से हमें तैयार करती है एक खिलाड़ी कितनी भी कठिन विकट स्थिति आ जाने पर हार नहीं मानता वह खेल द्वारा मानसिक रूप से परिपक्व हो जाता है कि हारना जीतना जीवन का भाग है। हमें अपने कठिन परिश्रम द्वारा ही विजय को प्राप्त करना है और टीम भावना के साथ खिलाड़ी समाज में भी अपना नाम और एक अच्छा मुकाम बनाकर रहता है। खेल हमारे जीवन का आवश्यक अंग है। सभी माता-पिता को चाहिए की शिक्षा के साथ-साथ खेल हेतु भी अपने बालक बालिकाओं को आगे बढ़ाए और उन्हें एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करें। नेशनल कोच श्रीमान नसीम अहमद द्वारा खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया गया। खेल आयोजक सुनील अग्रवाल अध्यक्ष, भारत भूषण (सचिव) जिला एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा किया गया। डॉ मनु शिवपुरी ने कहा कि भारत भूषण जिला हरिद्वार में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु अभूतपूर्व योगदान देकर आगे बढ़ा रहे हैं, साथ ही आकाश भारद्वाज एवं संतोष शर्मा सुमित ठाकुर का सभी कार्यों में सहयोग हेतु डॉ शिवपुरी ने आभार प्रकट किया।
