हरिद्वार, 12 फरवरी। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि धामी सरकार में देश के अन्य राज्यों की विधानसभाओं की तुलना में उत्तराखंड विधानसभा के सत्र बहुत कम समय के लिए आहूत किए जाते हैं जिससे राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण विषय राज्य के सर्वोच्च सदन के सामने नहीं आ पाते हैं जोकि राज्य हित में नहीं है। जिला हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि प्रदेश के 70 विधायकों को अपने -2 विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों को प्रस्तुत कर सरकार का जवाब भी लेना होता है। पूर्व जिला हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि राज्य में हाल ही में कानून व्यवस्था अपने न्यूनतम स्तर पर है ,इस साल वन्यजीवों के आक्रमण से हर हिस्से में मानवीय क्षति हुई है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी ने कहा कि हर घर नल योजना के बावजूद राज्य का हर हिस्सा पीने का पानी की समस्या से परेशान हैं, पिछले साल राज्य के विभिन्न स्थानों में आपदाएं आई है अभी तक आपदा पीड़ितों के पुनर्वास और मुआवजे की समस्याएं खड़ी है। जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा और वरिष्ठ नेता पूनम भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के अधीन राज्य के अधिकांश विभाग हैं पर विधानसभा में जनता के अधिकारों और समस्याओं पर उठे सवालों का उत्तर देने में तथाकथित धाकड़ धामी असहज दिखाई देते हैं। जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और एससी ग्रामीण जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र कम से कम 3 सप्ताह की समयावधि के लिए आहूत किया जाना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, बलराम गिरी कड़क, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस रचना शर्मा, वीरेंद्र श्रमिक, पार्षद हिमांशु गुप्ता, हिमांशु राजपूत, अजय गिरी, नितिन तेश्वर, अरूण चौहान, आशीष पंवार, सत्यपाल शास्त्री, कैलाश प्रधान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, सीपी सिंह, मनीष गुप्ता, गौरव गोस्वामी, नागेश रावत, मोहन राणा, अनिल तोमर, दिव्यांश अग्रवाल, मुन्ना मास्टर, जावेद खान, तेलूराम प्रधान, रोहित नेगी, अंकित चौधरी, हरजीत सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी के संयोजन और यूथ कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान और रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष गौरव चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। बदमाशों में पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है। प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद में बढ़ती अपराधिक घटनाओं से स्पष्ट है कि धामी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं है, वह सिर्फ समाज में नफरत की राजनीति कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।
यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं में जबरदस्त कंपीटीशन हो चल रहा है और आमजन में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान और रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा सहित अपराध रोकने में असफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो यूथ कांग्रेस धामी सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद प्रत्याशी दीपक टंडन और युवा नेता अनिल ठाकुर, ने कहा कि प्रदेश में दिन दहाड़े हो रही हत्याओं और महिलाओं के साथ हो रही लूट से स्पष्ट है कि धामी सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है और जनता त्रस्त है।
युवा नेता समर्थ ठाकुर और समर्थ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी हर वर्ग त्रस्त है। आमजन और व्यापारियों में बदमाशों का खौफ है।
धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र भारद्वाज, श्रीमती सरिता शर्मा, सौरभ सैनी, अंकुर सैनी, उदित विद्याकुल, संजय सैनी, राजू चित्कारा, हरजीत सिंह, अंकित चौधरी, जवाहर चावला, सोमपाल सैनी, जावेद आलम, हेमंत चंचल, ऋषभ वाल्मीकि, कार्तिक शर्मा, रजत कुमार, गौरव ठाकुर, शुभम् जागरिया, पिंटू सैनी, राजबीर सिंह आदि शामिल थे।
