हरिद्वार। कनखल निवासी सिमरन कौर वालिया, पत्नी सागर वालिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है तथा स्थानीय लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। सिमरन कौर वालिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति सागर वालिया और गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही यह मुकाम हासिल किया जा सका। CA जैसी कठिन परीक्षा को पास करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने धैर्य और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिमरन की सफलता से क्षेत्र की बेटियों को भी उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा मिलेगी।