हरिद्वार, 6 अक्तूबर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080, डिस्ट्रिक्ट 3030 एवं कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (CPAA) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय सभागार में एचपीवी संक्रमण से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत 9 से 20 वर्ष की आयु की जरूरतमंद परिवारों की लगभग 1700 बच्चियों को टीके लगाए जा चुके हैं, जिनमें आज हरिद्वार में करीब 250 टीकाकरण किए गए। यह पहल रोटरी जोन 19 के क्लब रोटरी हरिद्वार, रोटरी रानीपुर, रोटरी कनखल और रोटरी दून गंगा के सहयोग से संपन्न हुई।
CPAA की डायरेक्टर डॉ. नूपुर खरे, डॉ. संगीता लोढ़ा और उनकी टीम ने कार्यक्रम की निगरानी की। वहीं, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) के. हेमलता ने अभियान की सराहना करते हुए ऐसे जनहित कार्यों में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के मंडलाध्यक्ष रो. रवि प्रकाश ने सभी क्लबों को उनकी सहभागिता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी रो. पंकज पांडेय सहित कई रोटेरियन उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से रोटरी ने समाज को सेवा ही धर्म है का प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस अवसर पर चारों क्लबों के अध्यक्ष रो. डॉ. आलोक सारस्वत, रो. अंकुर अग्रवाल, रो. हरपाल सिंह, और रो. बृजेश बिश्नोई,
तथा चारों क्लबों के सचिव रो. सक्षम पाठक, रो. नवनीत कौशिक, रो. राजीव अरोड़ा, और रो. पूरण सिंह रमोला सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त रो. विवेक मिश्रा, रो. अरविंद अग्रवाल, रो. बालेश भार्गव, रो. हिमांशु चोपड़ा, रो. धर्मेन्द्र मांधाता, रो. इन्द्र राज अरोड़ा, रो. भावेश अग्रवाल, रो. मनोरंजन सुबुद्धि, रो. डॉ. सुलभ गोयल, डॉ. सुमी गुप्ता, डॉ. श्वेता सारस्वत, इतिश्री सुबुद्धि, शैली मांधाता, रो. राजीव भल्ला, रो. प्रदीप गुप्ता , रीमा भल्ला, कोमल कौशिक, शक्ति अग्रवाल, रो. डॉ. शीलू , रो. डॉ. विशाल गर्ग, रो. मनोज सुबुद्धि, अनूपा सुबुद्धि, रो. चरुन्न जैन, आदि रोटेरियन भी अपनी सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम की सफलता में सहभागी बने।
