हरिद्वार, 9 फरवरी। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक कार द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा था। हरिद्वार पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा कार मालिक से संपर्क किया गया, जिस पर उसने अपने कृत्य को भूल स्वीकार करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक की तरह स्वयं पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर चालान कटवाया। कार चालक ने भविष्य में इस प्रकार का कोई भी स्टंट न करने का पुलिस को वचन दिया। हरिद्वार पुलिस की अपील करती है कि स्टंट नहीं, सुरक्षित ड्राइविंग करें। क़ानून का पालन करें, अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा करें।
