हरिद्वार, 26 दिसम्बर। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादो बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में आज विभिन्न जगहों पर वीर बाल दिवस मनाया गया।
इसी क्रम में चार साहिबजादों की याद में गुरु नानक देव घाट समिति ने नगर कीर्तन निकाला। प्रेमनगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया से प्रारंभ हुआ और चंद्राचार्य चौक, गोविंद घाट होते हुए गुरु नानक देव घाट पहुंचा। जिसमें सैकड़ों को संख्या में संगत ने पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान संगत ने साहिबजादों की याद में कीर्तन सुनाया। जगह जगह लोगों ने फूल बरसाकर नगर कीर्तन और संगत का स्वागत किया। नगर कीर्तन में गुरु नानक स्कूल भेल, संस्कार शाला के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, बाबा पंडत, उज्जल सिंह सेठी, सूबा सिंह ढिल्लो, हरमोहन सिंह, सतपाल सिंह चौहान, अनूप सिंह सिद्धू, रोशन सिंह, जसकरण सिंह, जगजीत सिंह, हरदीप सिंह, रमेश सिंह, परमिंदर सिंह गिल, ज्ञानी सोहन सिंह, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह, अनिल भारती, जगदीश लाल पाहवा, हरमीत कौर, मेघा, सविता, सीमा, खुशबू, बीना चिटकारिया आदि उपस्थित रहे।
वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को 10वें गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। वे वीर बाल दिवस के अवसर पर गोविंद घाट स्थित सिख समाज द्वारा आयोजित बलिदान दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे
विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी ने साल 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। इनके चार बेटे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह भी खालसा का हिस्सा थे। उस समय पंजाब में मुगलों का शासन था। साल 1705 में मुगलों ने गुरु गोबिंद सिंह जी को पकड़ने पर पूरा जोर लगा, जिसके कारण उन्हें अपने परिवार से अलग होना पड़ा। इसलिए गुरु गोबिंद सिंह जी की पत्नी माता गुजरी देवी और उनके दो छोटे पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह अपने रसोइए गंगू के साथ एक गुप्त स्थान पर छिप गईं।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान के बारे में लोगों को बताना और शिक्षित करना तथा भारतीय इतिहास के युवा नायकों के अदम्य साहस, बलिदान और वीरता को सम्मानित और स्मरण करना है। कार्यक्रम में पार्षद परमिंदर सिंह गिल सरदार हरमोहन बबली एडवोकेट राजकुमार गौरव वर्मा, हर्षित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे
उधर भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर भी वीर बाल दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता निर्मली पंचायती अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि वीर बाल दिवस पर हम साहिबजादो की असाधारण वीरता और बलिदान को याद करते हैं छोटी सी आयु में ही वे अपने विश्वास और सिद्धांतों पर अडिग रहे और अपने साहस से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 26 दिसंबर को बाल दिवस घोषित किया जिसमें हमारे इन शहीदों की राष्ट्रीय स्मृति को संस्थागत रूप मिला। 2019 में करतारपुर कॉरिडोर खोला गया पिछले 70 वर्षों के स्वप्न को साकार करते हुए गुरुद्वारा दरबार साहिब तक वीजा मुक्त पहुंच प्रदान की गई जिसमें 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को लाभ मिला और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एसजीपीसी का कौमी सेवा पुरस्कार प्राप्त हुआ।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि 2020 में श्री हरविंदर साहिब जी को एफसीआरए पंजीकरण दिया गया जिससे वैश्विक सिख समुदाय बिना बाधाओं के सेवा में योगदान दे सके।
गुरुगोबिंद सिंह जी की कुर्बानियों को हमें याद रखना चाहिए।
आज हर भारतीय को विशेषतः युवाओं व बच्चों को इस जानकारी से अवगत कराना जरुरी है। हर भारतीय को हिन्दुस्थान के वीर शहजादों को याद करना चाहिये। भाजपा सह प्रभारी दीपक धमीजा ने कहा कि गुरु साहिब अपने दोनों बड़े पुत्रों सहित चमकौर के मैदान में पहुंचे चमकौर की जंग शुरू और दुश्मनों से जूझते हुए गुरु साहिब के बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह उम्र महज 17 वर्ष और छोटे साहिबजादे बाबा जुझार सिंह उम्र महज 14 वर्ष अपने 11 अन्य साथियों सहित देश की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए।
कार्यक्रम संयोजक और जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ने कहा कि धन्य हैं गुरु गोविन्द सिंह जी जिन्होंने धर्म रक्षार्थ अपने पुत्रो को शहीद करवा दिया। धन्य हैं वह माता जिसने बाबा अजित सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को जन्म दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने किया।
इस अवसर पर मनोज गर्ग, योगेश चौहान, विकास तिवारी, परमेंद्र सिंह गिल, सरदार निर्मल सिंह, सरदार चंचल सिंह, सीमा चौहान, प्रीति गुप्ता,जसवीर चौधरी, संदीप अग्रवाल, रिशु चौहान, रितु ठाकुर ,विनीत जोली, तरुण नय्यर, धर्मेंद्र सिंह चौहान, नकली राम सैनी, प्रशांत शर्मा, दीपांशू शर्मा ,रेनू शर्मा, सुषमा चौहान ,रजनी वर्मा, विमल डोंडियाल ,सरिता अमोली, विक्रम चौहान , प्रशांत शर्मा ,कमला नेगी, कामिनी सड़ाना , राजवीर सिंह कश्यप, तिलक राम सैनी, राजेंद्र कटारिया, पृथ्वी सिंह राणा ,रविंद्र चौधरी, लोकेश पाल, अभिनव चौहान, अमित सैनी, विजयपाल चौहान, पंकज बागड़ी, सुबाह सिंह, विपिन शर्मा ,अरुण चौहान ,राजवीर कला, देवकीनंदन पुरोहित, वीरेन्द्र बोरी,मनोज कुमार वर्मा, डॉ राजकुमार सैनी, शुभम मंडोला ,राजन मेहता, कमल प्रधान ,सुनील कुमार, अजय कुमार ,अनुज त्यागी, राजेंद्र तंवर ,उधम सिंह चौहान, विनय चौहान वासु पाराशर ,संगीता राठौर ,अनुज पाल , सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
