हरिद्वार। पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने रोशनाबाद स्थित विकास भवन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने समाज के अंतिम छोर पर स्थित व्यक्ति तक समाज कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं को त्वरित और पारदर्शी माध्यम से गुणवत्ता पूर्वक पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर शिविरों के माध्यम से पर्याप्त प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के पर्याप्त प्रचार प्रसार हेतु योजनाओं को जनपद हरिद्वार की वेबसाइट में भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, मुनेश पाल, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, दीपांशु शर्मा, प्रताप प्रधान, अविनाश सिंह भदोरिया जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्शिता रावत सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
