हरिद्वार। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविश भटीजा के द्वारा रक्तदान शिवर ब्लड बैंक में लगाया गया जिसमें 55 लोगों की भागीदारी रही 42 लोगों ने रक्तदान किया । इस अवसर रविश भटीजा ने कहा की रक्त दान करने से किसी प्रकार की शरीर में कोई कमी नही आती रक्त दान करना स्वास्थ के लिए अच्छा रहता है और खुशी मिलती है की हम किसी के काम आए।
इस अवसर पर डॉ रविंद्र चौहान ने कहा रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमी नही आती ,बीपी ,हीमोग्लोबिन ,मलेरिया ,एचआईवी , हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी .वी.डी.आर.एल की जांच होती है , नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है , रक्तचाप सामान्य रहता है ,कैंसर जैसे घातक रोग के होने का खतरा कम रहता है, हृदय घाट की संभावना में 90% की कमी रहती है ,नए ब्लड सेल बनते हैं लिवर स्वस्थ रहता है , रक्त में कोलेस्ट्रॉल का लेवल काम होता है जो कि अच्छे स्वास्थ्य में सहायक सिद्ध होता है। इस अवसर पर अंकुश डोगरा , चंद्र कोठारी, अंकित महेश्वरी ,हितेश भटीजा सचिन सिंह ,सिद्धांत रावत ,कपिल पाराशर ,शिवकुमार ,पंकज कोरी ,नागेश तोमर, रवि कुमार ,शुभम अग्रवाल ,जावेद ,रविंद्र नेगी ,कुलदीप, मीनाक्षी ,सुनील सिंह, शम्मी वालिया ,विजय जोशी ,कमल पाहवा,विकास गिरा ,रोहित ,परीक्षित ,बबलू, महेंद्र शर्मा अंकित त्यागी ,जगदीश चौधरी ,आदित्य खन्ना ,आशीष कुमार ,राहुल चौहान ,सुमित ठाकुर, रिपुल चड्ढा, जितेंद्र सिंह ने रक्त दान किया । इस अवसर पर हेमंत भाटिया ,समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव ,दिव्यांश अग्रवाल , रैना नैयर ,बेबी सैनी ,रजनी अग्रवाल ,उमेश सैनी ,सतीश ठाकुर दिनेश लखेड़ा ,सिमरन ,बेबी बिरला ,अकलीम अंसारी उपस्थित रहे
