हरिद्वार, 23 फरवरी। विद्युत वितरण उपखण्ड मंगलौर के अन्तर्गत मिल रही विद्युत चोरी की शिकायतो पर कार्यवाही करते हुए सयुक्त रुप से विद्युत चोरी चैकिग अभियान चलाया गया। जिसमे ऐसे उपभोक्ताओ की चेकिंग की गई जिनके संयोजन पूर्व मे विघुत बिल बकाया होने के कारण अस्थाई तौर पर विच्छेदित कर दिए गये थे। चैकिंग अभियान के दौरान ग्राम गदरजुडडा मे ऐसे 22 उपभोक्ताओ जिनके मीटर पूर्व मे बिल बकाया होने के कारण उतार लिये गये थे डायरेक्ट केबल जोड़कर विघुत चोरी करते हुये पकडे गये। टीम का नेतृत्व अनुभव सैनी उपखंड अधिकारी मंगलौर द्वारा किया गया। टीम मे अनुभव सैनी (उपखण्ड अधिकारी ,मंगलौर), सौरभ सिह भाटी (अवर अभियन्ता) , अरुण (लाईन स्टाफ), घर्मवीर (लाईन स्टाफ) आदि शामिल रहे। विद्युत चोरी करते हुये पकडे गये व्यक्तियो के विरुद्व विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी तथा भविष्य मे भी जिनके बिल बकाया होने पर मीटर उतरे हुये है और अस्थायी तौर पर संयोजन विच्छेदित किये हुये है, ऐसे उपभोक्ताओ के विरुद्व उपखण्ड मंगलौर की टीम के द्वारा लगातार सयुक्त रुप से सघन विद्युत चोरी चैकिग अभियान चलाया जायेगा और विभागीय कार्यवाही की जायेगी। उपखण्ड मंगलौर के अन्तर्गत कस्बा मगंलौर व ग्राम लहबोली व ग्राम गदरजुडडा व गुरुकुल नारसन मे बिल बकायेदारो के 11 नग विघुत संयोजनो के मीटर उतारे गये तथा 17 संयोजनो को टीडी किया गया और लगभग ₹नौ लाख की राजस्व वसूली की गयी। उपखण्ड अधिकारी अनुभव सैनी ने उपभोक्ताओ से अपील की है कि अपना बकाया विद्युत बिल समय से जमा करा दें, जिससे कि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
