शहीदों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है प्रदेश को उन्नति की रहा पर ले जाएंगे : कल्पना सैनी
ग्रामोत्थान रीप परियोजना, उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 7 सीएलएफ को वितरित किए गए 52 लाख 33 हजार के चेक
हरिद्वार, 8 नवंबर। उत्तराखंड राज्य के स्थापना रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविधालय ऑडोटोरियम में जिला प्रशासन की ओर से जनपद के राज्य आंदोलनकारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प माला एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी ने जनपद एवं प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना की 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामना दी तथा राज्य आंदोलन में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमे कई शहीदों द्वारा अपनी प्राणों की आहुति देकर तब हमे उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन में मातृ शक्ति का भी बहुत बड़ा योगदान है तथा इसमें सभी प्रदेश वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों पर 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहे पर आंदोलनकारियों के साथ जो बर्बरता एवं गोलीबारी की गई थी,उसका बड़ा घाव झेला है जिसको आने वाली पीढ़ी भी याद रखेगी।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प माला एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा ग्रामोत्थान रीप परियोजना, उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 7 सीएलएफ को वितरित किए 52 लाख 33 हजार के चेक भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर अनूप जलोटा के शिष्य कुणाल धवन एवं उनकी टीम द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई तथा सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल एवं डीपीएस के छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर वंदे मातरम देश भक्ति की प्रस्तुति छात्र छात्राओं द्वारा दी गई। कार्यक्रम संचालन नरेश चौधरी ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जैसल, राज्य मंत्री सुनील सैनी, ओम प्रकाश जमदग्नि, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, एसपी देहात शेखर सुयाल, तहसीलदार सचिन कुमार, राजीव भट्ट, वासु पाराशर सहित राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राएं एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
