हरिद्वार, 29 दिसम्बर। शीत लहर की चलते जिला अधिकारी ने 30 दिसंबर को जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केदो में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश इसलिए घोषित किया गया है क्योंकि मौसम विभाग द्वारा लगातार 5 दिनों की चेतावनी दी गई है जिसमें घना कोरा होने की स्थिति की चेतावनी भी दी गई है, इसी के चलते जिलाधिकारी ने समस्त कक्षा 1 से 12 तक की शासकीय और अशासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केदो में 30 दिसंबर का अवकाश घोषित किया है।
