हरिद्वार, 15 दिसंबर। आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। गुरुकुल के दयानन्द स्टेडियम पर उनका हेलीकाप्टर लैंड हुआ जहां से वे सीधे कनखल स्थित प्राचीन दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने साधु-संतों के साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन और पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। पुलिस और प्रशासनिक सुरक्षा के बीच अलर्ट पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे भगवान भोलेनाथ की नगरी में आगामी 2027 में कुंभ मेला दिव्य और भव्य हो इसकी कमाना करने आए है। उन्होंने कहा कुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित रूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने भाजपा के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उनके आने से युवाओं में जोश है और बाल्यकाल से ही उन्होंने भाजपा और पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद निश्चित रूप से पार्टी को मजबूत मिलेगी। वही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि धार्मिक विधि विधान के साथ सीएम ने यह रुद्राभिषेक किया उन्होंने कुंभ को लेकर परम्पराओं के साथ सरकार के साथ खड़े रहने की भी बात कही। इस अवसर पर गढ़वाल कमीशनर विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, SSP प्रमेंद्र डोभाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्यमंत्री जयपाल चौहान, शोभाराम प्रजापति, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा आदि सहित कईं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
