हरिद्वार। सनातन रक्षक परिषद ने उत्तराखंड में विस्तार करते हुए उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। सनातन रक्षक परिषद के संस्थापक संरक्षक श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने मनोज कुमार गौतम को संस्था का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। सनातन रक्षक परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधांशु वत्स वी, राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने मनोज गौतम को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा आज देश को आवश्यकता है हम सभी लोग जाति के भेदभाव से हटकर समाज को आगे बढ़ने का काम करें। सनातन हमें एकता के सूत्र में बनता है मनोज गौतम समाज को जोड़ने का काम करेंगे साथ ही सनातन का प्रचार प्रसार कर सनातन को एक नई दिशा देंगे। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा की मनोज गौतम एक मेहनती और जुझारू व्यक्ति हैं जो समाज के लिए लगातार काम कर रहे हैं वह सनातन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार अग्रसर रहेंगे। मनोज गौतम उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक मील का पत्थर साबित होंगे। इस अवसर पर शिवम शर्मा, शशिकांत शर्मा, ज्योति शर्मा, साहिल वर्मन, मुकेश कुमार गौतम आदि लोग सम्मिलित रहे।
