हरिद्वार, 14 जनवरी। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र कोहरे और शीतलहर के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए 16 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग द्वारा लगातार 7 दिनों की चेतावनी दी गई है जिसमें घना कोहरा होने और शीतलहर की चेतावनी दी गई है, इसी के चलते समस्त कक्षा 1 से 12 तक के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र छात्राओं के लिए 16 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है।
