हरिद्वार, 28 अक्टूबर। अवैध कॉलोनी के खिलाफ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का ध्वस्तीकरण अभियान निरंतर जारी है। शांतरशाह बहादुरपुर सैनी में ऋषिपाल जैन, संजय गुप्ता, बालचंद गोयल आदि द्वारा अनधिकृत कालोनी विकसित की जा रही थी, कई बार नोटिस दिये जाने के बावजूद भी कॉलोनी में काम जारी था। जिस पर कार्रवाई करते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की रुड़की की टीम ने उक्त कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही साथ चेतावनी दी गई है कि यदि पुनर्निर्माण शुरू किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
